शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

मेष : मानसिक और भावनात्मक दबाव अब धीरे-धीरे कम होने लगेगा। परिवार में अपनापन और सकारात्मक बातचीत का माहौल बनेगा, जिससे घरेलू सुख बढ़ेगा। खर्च पहले से बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संतुलित रखें। धन के मामलों में लाभ के अवसर बनेंगे और रुकी हुई पेमेंट मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों को अनुभवी लोगों से सही मार्गदर्शन और व्यावहारिक सलाह मिलेगी। अटका हुआ काम आगे बढ़़ता दिखेगा। प्रबंधन से जुडे लोगों के लिए दिन योजनाएं लागू करने में मदद करेगा। वित्त क्षेत्र में काम करने वालों को नए क्लाइंट, प्रोजेक्ट और जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी वालों को नई भूमिका या अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है, जो आगे लाभ देगा। शोध, अध्ययन और विश्लेषण से जुडे कामों में सकारात्मक परिणाम और पहचान मिलने की संभावना है। रिश्तों में भावनात्मक संतुलन जरूरी रहेगा। साथी की बात धैर्य से सुनें। शादीशुदा लोगों के लिए दिन विश्वास और समझ बढ़ाने वाला है। प्रेम संबंधों में परिपक्वता आएगी और पुरानी शिकायतें धीरे-धीरे कम होंगी। मौसम की वजह से सर्दी, खांसी या एलर्जी परेशान कर सकती है। थकान और नींद की कमी बढ़ सकती है। ताजे फल, पौष्टिक भोजन और पर्याप्त पानी लें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।
वृष : मन में हलचल रह सकती है, इसलिए एक काम पर फोकस करना थोड़ा कठिन होगा। काम की गति अचानक तेज होगी और व्यस्तता बढ़ेगी। आसपास के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना फायदेमंद रहेगा। वित्तीय मामलों में तेजी आएगी और नए निवेश पर गंभीरता से विचार हो सकता है। व्यापारियों को अचानक लाभ या नया ऑर्डर मिलने की संभावना है। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात मन को हल्का करेगी। मीडिया, संचार और लेखन से जुडे लोगों के लिए दिन उत्पादक रहेगा। नौकरीपेशा लोग नई जिम्मेदारी निभाने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को अचानक सफलता या सराहना मिल सकती है। स्टार्टअप या नई पहल से जुडे लोगों के लिए समय विस्तार और विकास का संकेत देता है। रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। साथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। पुराने मतभेद कम होंगे और रिश्तों में ताजगी आएगी। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। फास्ट फूड और तैलीय भोजन से बचें, पेट की परेशानी हो सकती है। ज्यादा दौड़-भाग से थकान बढ़ेगी। मांसपेशियों में खिंचाव संभव है। पर्याप्त आराम और नींद जरूर लें।
मिथुन : परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय सामने आ सकता है, जिस पर सोच-समझकर राय देनी होगी। घर में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा, पर बातचीत से स्थिति संभल जाएगी। आर्थिक मामलों में विकल्प ज्यादा होंगे, इसलिए निर्णय में समय लग सकता है। व्यापार में साझेदारी से जुडे मुद्दे उभर सकते हैं। पुराने मित्र या संपर्क से फिर बातचीत संभव है। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी और नई पहचान बनेगी। कार्यस्थल पर दो विकल्पों में से एक चुनना पड सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई जिम्मेदारी या स्थान परिवर्तन का संकेत है। मीडिया, शिक्षा, काउंसलिंग और कम्युनिकेशन से जुडे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ संभव है, पर शर्तें साफ रखें। वरिष्ठों की सलाह फायदेमंद रहेगी। रिश्तों में भावनात्मक गहराई महसूस होगी। प्रेम संबंधों में स्पष्ट बातचीत जरूरी रहेगी। पुराने मतभेद का समाधान निकल सकता है। शादीशुदा लोगों को भविष्य से जुडे फैसले लेने पड सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं, पर जल्दबाजी न करें। ओवर थिंकिंग से सिरदर्द या बेचैनी हो सकती है। नींद का पैटर्न बिगड सकता है। आंखों और नर्वस सिस्टम की थकान संभव है। ध्यान, प्राणायाम और डिजिटल डिटॉक्स लाभ देगा। हल्का व्यायाम और आराम जरूरी है।
कर्क : किसी करीबी की बात से भावनात्मक चोट लग सकती है। अच्छी सलाह को नजरअंदाज न करें। घर के किसी सदस्य की मांगें बढ़ सकती हैं, जिससे दबाव महसूस होगा। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी, पर अनावश्यक खर्च परेशानी देगा। व्यापारियों को निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। घरेलू मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। पुराने मुद्दे पर चर्चा संभव है। यात्रा से पहले योजना बनाना जरूरी होगा। सरकारी कर्मचारियों को चुनौतियों और दबाव का सामना करना पड सकता है। आईटी और तकनीकी क्षेत्र वालों को नई रणनीति अपनानी होगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल जरूरी रहेगा। व्यापारियों को महत्वपूर्ण निर्णयों में देरी से बचना चाहिए। रिश्तों में असमंजस और भ्रम बन सकता है। साथी की भावनाएं समझने का प्रयास करें। गलतफहमी को बढ़ने न दें। दांपत्य जीवन में तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव हो सकता है। खुला और ईमानदार संवाद जरूरी है। मानसिक तनाव से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। रक्तचाप से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। माइग्रेन वालों को विशेष सावधानी रखनी होगी। घुटनों या जोड़ों में अकड़न संभव है। ध्यान और योग से राहत मिलेगी।
सिंह : घर में शांत और सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। पुराने मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात संभव है। बच्चों की पढाई या करियर को लेकर चिंता रह सकती है। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में देरी असहज कर सकती है। यात्रा के योग हैं, पर सावधानी रखें। नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्र वालों को नया प्रभावशाली प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या प्रशंसा के संकेत हैं। व्यापारियों को विदेशी क्लाइंट या संपर्कों से लाभ हो सकता है। सरकारी क्षेत्र वालों का कार्यभार बढ़ सकता है। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी विषय पर गहरी चर्चा होगी। प्रेम संबंधों में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। भागदौड़ से थकान हो सकती है। तनाव के कारण नींद प्रभावित हो सकती है। पीठ दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव संभव है। योग, ध्यान और हल्का व्यायाम लाभ देगा।
कन्या : किसी व्यक्ति से हल्की कहासुनी हो सकती है, पर संयम रखेंगे तो बात संभल जाएगी। संपत्ति या जमीन-जायदाद पर गंभीर चर्चा संभव है। व्यापार में नई डील या प्रस्ताव का संकेत है, जो आगे लाभ देगा। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़़ेगी और आपकी राय को महत्व मिलेगा। पुराने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं। कार्यभार ज्यादा रहेगा, दिन व्यस्त रहेगा। तकनीकी क्षेत्र वालों को नए अवसर, प्रोजेक्ट या ट्रेनिंग मिल सकती है। शिक्षा और शोध में लगे लोग उपलब्धि या सम्मान पा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे अनुभव बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, इसलिए कदम सोच-समझकर उठाएं। बातचीत की कमी से गलतफहमी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी निर्णय पर असहमति संभव है। अविवाहित लोगों के लिए नया प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम संबंधों में भरोसा, ईमानदारी और खुलापन बनाए रखें। नींद की कमी से थकावट और सुस्ती रहेगी। आंखों में जलन, दर्द या खुजली हो सकती है। मानसिक दबाव बढ़ सकता है। स्क्रीन टाइम कम करें, हल्का व्यायाम और संतुलित दिनचर्या लाभ देगी।
तुला : पुरानी बातें या अधूरे मामले फिर सामने आ सकते हैं, जिससे आत्ममंथन होगा। शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में दूरदृष्टि से निर्णय लें। व्यवसाय में नया अवसर या प्रस्ताव मिल सकता है। घर में छोटे बदलाव या सुधार होंगे। अटका काम फिर गति पकडेगा। कानूनी, प्रशासनिक या सरकारी क्षेत्र वालों को सफलता और मान्यता मिल सकती है। प्रबंधन से जुडे लोग महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिनका असर आगे पडेगा। इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ सहयोग बढ़ेगा। रिश्तों में जुनून और भावनात्मक गहराई बनी रहे, इसका ध्यान रखें। दूरियां कम होंगी। दांपत्य जीवन में नई ऊर्जा आएगी। अविवाहित लोगों को प्रस्ताव मिल सकता है। प्रियजन के साथ दिल से बातचीत होगी। गले की समस्या, सर्दी या इन्फेक्शन परेशान कर सकता है। पुरानी समस्या फिर उभर सकती है। शारीरिक सक्रियता रखें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक : छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन और बेचैनी हो सकती है। जिद या अड़ियल रवैया परेशानी बढ़ाएगा। मां की सेहत पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी या भावनात्मक फैसलों से बचें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा तेज होगी, दबाव बढ़ सकता है। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात संभव है। रुका काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल में हल्का तनाव रह सकता है। कार्यस्थल पर चुनौतियां और टकराव सामने आ सकते हैं। टीमवर्क में संतुलन और संवाद जरूरी होगा। नई नौकरी की तलाश में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहें। रिश्तों में सहनशीलता बढ़ाएं। छोटी बातों को तूल न दें। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। अविवाहित लोगों को प्रस्ताव मिल सकता है, पर निर्णय सोच-समझकर लें। एंग्जाइटी और बेचैनी हो सकती है। जंक फूड और तेलीय भोजन से बचें। पेट की समस्या संभव है। ध्यान, प्राणायाम और हल्का व्यायाम करें।
धनु : घर में सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी होगी। संतान की प्रगति से संतोष मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। व्यापार में योजनाएं आगे बढ़ेंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। नए संपर्क बनेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात या संपर्क संभव है। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट में नेतृत्व का अवसर मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। मार्केटिंग, सेल्स और पब्लिक डीलिंग स्किल पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। कला और मीडिया से जुडे लोगों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। साथी के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे। अविवाहित लोगों को आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को संवाद और समझ बढ़ाने की जरूरत रहेगी। मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द हो सकता है। ज्यादा भागदौड़ से थकान बढ़ेगी। मानसिक संतुलन बनाए रखें। योग, स्ट्रेचिंग और मेडिटेशन लाभ देगा।
मकर : घर में सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। परिवार के साथ समय मिलेगा, संबंध मजबूत होंगे। पैतृक संपत्ति या पारिवारिक मामलों में प्रगति होगी। वरिष्ठों की राय उपयोगी रहेगी। धन के मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। व्यापार में विस्तार और नए अवसर के संकेत हैं। पुराने निवेश से लाभ संभव है। मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। कॉर्पोरेट सेक्टर वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी वालों के लिए पदोन्नति या मान-सम्मान के संकेत हैं। आईटी और वित्त क्षेत्र वाले प्रोजेक्ट में सफलता पाएंगे। स्टार्टअप शुरू करने वालों के लिए समय अनुकूल है। रिश्तों में स्थिरता और समझ बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा होगी। अविवाहित लोगों को परिवार की ओर से विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। नकारात्मक सोच से बचें। कमर दर्द या जोड़ों में जकड़न हो सकती है। रक्तचाप वालों को सतर्क रहना होगा। तनाव कम रखें। नियमित योग और व्यायाम लाभकारी रहेगा।
कुंभ : परिवार में सुख-शांति और स्थिरता बनी रहेगी। बच्चों की उपलब्धि से घर में खुशी होगी। धन के मामलों में संतुलन जरूरी है। अचानक धन लाभ के योग हैं। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। पुरानी इच्छा पूरी होने की संभावना है। मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश से आगे अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रबंधन और वित्त क्षेत्र वालों को विशेष सफलता मिल सकती है। निजी कंपनियों में वेतन वृद्धि या बोनस की उम्मीद बन सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। जीवनसाथी के साथ घूमने या यात्रा का अवसर मिल सकता है। ऊर्जा की कमी और सुस्ती हो सकती है। खानपान संतुलित रखें। पुराने दर्द उभर सकते हैं। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। पर्याप्त नींद जरूरी है।
मीन : परिस्थितियां अचानक बदल सकती हैं। परिवार में पुराने विवाद का समाधान निकलने से राहत मिलेगी। संबंधियों से सहयोगपूर्ण बातचीत होगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढाव रह सकता है, पर कारोबार में अप्रत्याशित लाभ संभव है। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नया वाहन या संपत्ति लेने का अवसर बन सकता है। दिन बदलाव और उम्मीद से भरा रहेगा। सरकारी कर्मचारी ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। कला, संगीत और रचनात्मक क्षेत्र वालों को पहचान और सराहना मिल सकती है। मनभेद कम होंगे और रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। प्रेमी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। दांपत्य जीवन में तालमेल और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। मधुमेह वाले लोग डाइट पर ध्यान दें। मानसिक दबाव बढ़ सकता है, जिससे एकाग्रता प्रभावित होगी। रक्त संचार से जुड़ी परेशानी हो सकती है। योग, ध्यान और नियमित दिनचर्या से राहत मिलेगी।
