पहल: रात्रि व कोहरे में दृश्यता बढ़ाने को लेकर यातायात पुलिस ने शुरू की मुहिम

पहल: रात्रि व कोहरे में दृश्यता बढ़ाने को लेकर यातायात पुलिस ने शुरू की मुहिम
Spread the love

कोटद्वार। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस कोटद्वार द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत कोटद्वार क्षेत्र में संचालित वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, जिससे रात्रि के समय एवं कोहरे की स्थिति में वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। इसके साथ ही वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर टेप के महत्व, सुरक्षित वाहन संचालन तथा सर्दियों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

Parvatanchal