फ़र्ज़: ड्यूटी से बढ़कर मानवता; बिछुड़े मासूम को परिजनों से मिलाया
पौड़ी। परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती के दौरान एक 02 वर्षीय बालक अपने परिजनों से भीड़ में बिछुड़ गया, जो अत्यधिक भीड़ होने के कारण भयभीत होकर रो रहा था। इसी दौरान एक महिला यात्री द्वारा उक्त बालक को ड्यूटी पर नियुक्त हेड कांस्टेबल सुवर्धन के सुपुर्द किया गया। हेड कांस्टेबल द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल बच्चे से प्रेमपूर्वक वार्ता कर विश्वास में लिया गया साथ ही आस पास पूछताछ करने के अलावा लगातार अनाउंसेमेंट कराया गया काफी प्रयासों के परिणामस्वरूप कुछ ही समय में बालक के पिता वीरेश, निवासी बरेली (उप्र) एवं उसकी माता को खोजकर बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

