निगरानी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर, चेकिंग अभियान तेज़
पौड़ी। बिना हेलमेट, नशे में ड्राइविंग और ओवरस्पीड पर जीरो टॉलरेंस, 307 वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना लाइसेंस एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 117 वाहन चालकों (श्रीनगर-06, पौड़ी-07,यातायात श्रीनगर-10, कोटद्वार-42,यातायात कोटद्वार-26, लक्ष्मणझूला-20, कालागढ़-01 एवं लैन्सडाउन-05) के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 190 वाहन चालकों पर भी सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई। पौड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें-पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

