खतरनाक: भालू के हमले से ग्रामीण घायल, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

खतरनाक: भालू के हमले से ग्रामीण घायल, पूरे इलाके में दहशत का माहौल
Spread the love

उत्तरकाशी। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में वन्यजीवों के हमलों से दहशत का माहोल बना हुआ है। गुरूवार को भटवाड़ी ब्लॉक के रैथल गांव में भालू ने हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी लाया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहोल बन गया है।
जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक में पिछले एक माह में भालू के हमले की यह 11वीं घटना है। जहां भालू ने बारसू गांव में एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया।
गुरूवार को भटवाड़ी ब्लाॅक रैथल गांव निवासी हरीश कुमार पुत्र सुंदर लाल पर गांव के पास ही भालू में हमला कर घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीण घायल को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी लाये। जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहें हैं। इस मामले में ग्राम प्रधान बुद्धि लाल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार भालू की सक्रियता को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत भी कराया गया, लेकिन विभाग सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि भालू के आतंक से ग्रामीणों में भय का महौल बना हुआ है।
इस मामले में उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि वन विभाग को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इक्विपमेंट्स के लिए जिला प्रशासन की तरफ से वन विभाग को धनराशि दी गई है। बाकी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में जागरुकता भी आ गई। अब लोग अकेले जंगल या खेतों में नहीं जा रहे हैं।

 

 

Parvatanchal