

देहरादून, 23 दिसंबर।
राज्य सरकार ने वर्ष 2021 के लिए सरकारी अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है।सचिवालय सामान्य प्रसाशन ने राज्यपाल की मंजूरी के साथ ही ये आदेश जारी हो गए हैं। अब हरेला पर्व भी सार्वजनिक अवकाश होगा।
आगामी वर्ष के लिए 24 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। वर्ष 2020 में 23 और 2019 में 22 अवकाश थे। पिछले साल रक्षाबंधन तो इस बार हरेला पर्व भी सार्वजनिक अवकाश सूची में शामिल किया गया है। इससे संख्या 24 हो गई है।
इसके अलावा कुछ दिवस सार्वजनिक अवकाश तो घोषित किया गया है लेकिन वह सचिवालय, विधानसभा और जिन कार्यालय में पांच दिवसीय सप्ताह लागू है, वहां नहीं मिलेंगे। इसके अलावा घोषित अवकाश में सरकार ने निर्बंधित अवकाशों की संख्या भी तय कर ली है। बैंक, कोषागार और उपकोषागारों के लिए भी अवकाश घोषित किये गए हैं। इसका विस्तृत आदेश जल्द जारी होगा।