तीन माह की गर्भवती होने के बाद चला पता, पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
संंवाददाता
हरिद्वार, 24 दिसंबर। धर्मनगरी हरिद्वार में बीते दिनों हुई 11 साल की छात्रा से दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी सुलझा नहीं है और अब तक घटना का दूसरा आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। इस बीच दुष्कर्म की एक और घटना सामने आई है। शहर के लालजी वाला क्षेत्र में एक 15 साल की मासूम पड़ोस में रहने वाले वहशी दरिंदे का शिकार हुई है। मामले का पता तब चला, जब वह तीन माह की गर्भवती है। अलबत्ता पुलिस ने आरोपी को पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि पीड़िता का दो दिन पूर्व आरोपी परिवार के लोगों ने उसके पिता व अन्य को जानकारी दिये बिना ही अल्ट्रासाउंड कराया और उसे अस्पताल में भर्ती किया।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने पत्रकारों को बताया कि 15 साल की एक छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुराचार किया था। इधर उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच करने पर पता लगा कि छात्रा तीन माह की गर्भवती है। इस मामले में पीड़िता के पिता का कहना है कि उसे उसकी बच्ची के गर्भवती होने का पता आज उसकी सहेली से लगा। उसने दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।