संंवाददाता
भवाली, 18 दिसंबर। शुक्रवार को नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक नैनीताल रोड स्थित एक हॉल में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकमत से कांग्रेस को हर बूथ स्तर में मजबूत करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि मिलकर ही संगठन को मजबूत करना होगा। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो गई हैं। आगामी चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनता के लिए कई जनकल्याण कारी योजनाएं लागू की थी, जो वर्तमान सरकार ने खत्म कर दी हैं। प्रधानमंत्री ने सरकार बनते ही 2 करोड़ युवाओ को रोजगार देने की बात कही, लेकिन उत्तराखंड में युवाओ को रोजगार छोड़ घरों में बेरोजगार बैठना पड़ रहा है। किसान कड़ाके की ठंड में सड़कों पर , महिलाएं रसोईगैस वह अन्य खाद्य पदार्थों की महंगाई से त्रस्त है । भाजपा सरकार जनता को छलने का काम कर रही हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी हेम आर्य ने कहा कि संगठन किसी को भी टिकट देगा, उसके साथ मिलकर विधानसभा के 185 बूथों व दो नगर पालिकाओं में भारी मतों से विजय बनाकर सीट हासिल की जाएगी। उन्होंने भाजपा विधायक संजय आर्या पर तंज कसते हुवे कहा कि 80 फीसदी जनता अब भाजपा विधायक की विकास नीति को समझ गई हैं। जिससे जनता में भाजपा की स्थिति दयनीय बन गई हैं। आगामी चुनाव में भाजपा खुद उन्हें टिकट नहीं देगी। जिससे धरातल में भाजपा का अस्तित्व पता चल रहा है। मुख्यमंत्री चार साल तक देहरादून ही रहे कभी जनता का दुःख नहीं देखा जिससे किसानों की दयनीय दशा बनी हुई हैं।

बैठक का संचालन पुष्पेश पांडे द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल आर्य, भुवन अधिकारी, हितेश साह, आनन्द बिष्ट, सुजान रजवार, दिनेश जोशी, ममता पांडे, हरीश उप्रेती, शान्ति तिवारी गुड्डू, कंचन सुयाल, कन्नू बिष्ट, जगमोहन, कौशल, दीपकआदि दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।