
संवाददाता
देहरादून, 13 फरवरी।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पोस्टर का विमोचन किया।
राज्यपाल कोश्यारी ने संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन के किए कार्यों से सभी लोग लाभान्वित हुए हैं। संगठन निरंतर जन सेवा के कार्य कर रहा है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन ने राज्यपाल का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर सभी के हित में लगातार हर क्षेत्र में जाकर कार्य कर रहा है। सभी संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों का पूरा सहयोग रहता है। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन, प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, गीता रावत, मंजू नेगी, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।